
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की विचारधारा को पहचानती है और भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है,जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज यह नगर जनसेवा कार्यालय का शुभारंभ है।उक्त बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री रामू रोहरा ने नगरी नगर में नगर जनसेवा कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कही।उन्होंने कहा कि युवा बलजीत छाबड़ा को भाजपा मंडल अध्यक्ष का दायित्व जिस उद्देश्य को लेकर सौंपा गया था उस उद्देश्य की पूर्ति के दिशा में ठोस कदम उठाते हुए आज इस कार्यालय का लोकर्पण हो रहा है।उन्होंने कहा यह कार्यालय लोगो को शासन की योजनाओं के सही जानकारी प्रदान कर उस योजना का लाभ प्रदान करेगी। रोहरा ने कहा कि क्षेत्र के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को भी मोदी की गारंटी और प्रदेश की विष्णु देव सरकार की योजना साय साय पहुचाने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि नगरी मंडल की जवाबदारी बलजीत छाबड़ा के मजबूत कंधों पर पार्टी ने सौंपी है और बलजीत छाबड़ा इस जिम्मेदारी का निर्वहन कुशलता से कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को अपनी समस्याओं को लेकर यहां वहां भटकने की जरूरत नही वे सीधे कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं का निराकरण पा सकते हैं।कार्यालय शुभारम्भ के अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि उन्होंने बहुत करीब से देखा और महसूस किया है कि आमजन छोटी छोटी समस्याओं को लेकर पर्याप्त जानकारी व सहायता के अभाव में भटकते हैं।उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष का दायित्व मिलते ही उन्होंने ठान लिया था कि अब कोई नगरवासी भटकेगा नही।उन्होंने कहा कि फोटोकॉपी प्रिंटर मशीन की उपलब्धता इस कार्यालय में है जो लोगो की सेवा में समर्पित है।और यह कार्यालय हर पल हर घड़ी लोगो के लिए समर्पित रहेगा क्योंकि भाजपा का उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान श्रीफल और गमछा के साथ गिफ्ट देकर किया गया
प्रदेश मंत्री जगदीश रामूरोहरा ,प्रकास बैस , बलजीत छाबड़ा, द्वारा पत्रकार जीवन नाहटा किशन मगेन्द्र,अशोक संचेती,उत्तम साहू रिजवान मेमन ,देवेन्द्र मिश्रा,दीपेश निषाद राजू गोसाई ,अभिनव अवस्थी,,देवेंद्र युवराज धर्मेन्द्र यादव,शैलेन्द्र लाहोरिया, राजू पटेल, कुलदीप साहू ,राजू गोसाई ,विनोद गुप्ता,गोलू मांडवी का सम्मान किया गया
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पिंकी शिवराज शाह प्रदेश किसान मोर्चा मंत्रीपूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला कमल डागा राजेंद्र गोलछा विकास बोहरा ,रवि दुबे, राम गोपाल साहू , हृदय साहू , प्रेमलता नागवंशी,चेलेश्वरी साहू ,अराधना शुक्ला ,प्रदीप जैन (बंटी),चित्राश नागवंशी, सुरेश साहू ,अनिरुद्ध साहू , मंनु यादव , लखन लाल अश्वनी निषाद योगेश देवांगन, गौरव तिवारी सोनी, सौरभ नाग ,साहू ,तुलसी राम साहू , गुरु प्रसाद साहू ,युगल साहू , रवि भट्ट ,हनी कश्यप







