Technologyअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधार्मिकनई दिल्लीमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

झामुमो ने शनिवार को विधायक अनंत प्रताप देव के नगर गढ़ स्थित आवास पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर से: झामुमो ने शनिवार को विधायक अनंत प्रताप देव के नगर गढ़ स्थित आवास पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक व झामुमो नेताओं ने केक काटकर शिबू सोरेन के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान झामुमो नेताओं ने जमकर नारेबाजी एवं एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन का जश्न मनाया।Screenshot 2025 0111 160848

उस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आज दिशोम गुरु का 81 वां जन्मदिन है। बाबा बंशीधर से उनके दीर्घजीवन की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनके संघर्षों के कारण ही आज झारखंड अलग राज्य बन पाया है। आदिवासी, दलित शोषितों के लिये जीवन भर आंदोलन करते रहे। उनके पुत्र हेमंत सोरेन उनके पदचिन्हों पर चलते हुये राज्य की सेवा कर रहे हैं।

Screenshot 2025 0111 160419जिसका परिणाम है कि दुबारा झारखंड के लोगों ने झामुमो को भारी समर्थन देकर दुबारा राज्य की बागडोर सौंपा है। हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हों पर चलने का शपथ लें। मौके पर झामुमो के अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, कामता प्रसाद, देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, उपेंद्र बारी, गुलाब राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!