A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

महामहिम उप राष्ट्रपति आज बिलासपुर पहुंचे

20250115 163609 छत्तीसगढ-: देश के महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ जी आज बुधवार 15 जनवरी को बिलासपुर पहुंचे। महामहिम उप राष्ट्रपति जी गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह मे शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे। इस अवसर पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने हेलीपैड पर महामहिम उप राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करते हुए उनका स्वागत सत्कार किया। महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ जी गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, छत्तीसगढ के राज्यपाल महोदय श्री रामन डेका जी, तथा अन्य अतिथि महोदय इस आयोजन मे शामिल रहे। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो• आलोक कुमार चक्रवाल जी ने किया। समारोह का आयोजन दोपहर तीन बजे के करीब रजत जयंती सभागार मे किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ जी ने मेधावी और शोधार्थियों को स्वर्णमंडित पदक एवं उपाधी से सम्मानित भी किया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!