A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyताज़ा खबर

मुरादाबाद में GMD रोड पर दुकानदार खुदतोड़ने लगी अतिक्रमण: नगर निगम ने वार्निंगदी थी-खुद से नहीं तोड़ा तो बुलडोजर सेतोड़ेंगे, खर्च भी वसूलेंगे

Screenshot 20250115 170123जीएमडी रोड पर दुकानदार खुद तोड़ने लगे अतिक्रमण।

व्यापारियों और नगर निगम के बीच पिछले कई महीनोंसे चली आ रही रस्साकशी के बाद बुधवार को जीएमडीरोड पर व्यापारियों ने खुद से अतिक्रमण तोड़ना शुरूकर दिया है। नगर निगम ने शनिवार को व्यापारियों कोअल्टीमेटम दिया था। निगम अधिकारियों ने कहा थाकि दो दिन के भीतर खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया तोबुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को ये चेतावनीभी दी थी कि यदि निगम ने बुलडोजर चलवायातो बुलड़ोजर का खर्च भी व्यापारियों से ही वसूलकिया जाएगा। इसके पहले व्यापारियों ने नगर निगमअथिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया था।लेकिन नगर निगम प्रशासन जीएमडी रोड पर अतिक्रमणको ध्वस्त करने के अपने फैसले पर डटा रहा।नगर निगम अधिकारियों ने पिछले सप्ताह यहांअतिक्रमण तोड़ने की कोशिश की थी। जिसके विरोधमें यहां व्यापारियों ने दुकानें बंद करके नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शनिवार को फिर से नगर निगम यहां बुलडोजर लेकर पहुंच गया
। उस समय व्यापारियों ने नगर निगम से दो दिन की मोहलत मांगी थी। व्यापारियों ने निगम प्रशासन सेकहा था कि यदि बुलड़ोजर चलेगा तो उनके सामान कानुकसान होगा। इसलिए उन्हें अतिक्रमण खुद से हटानेके लिए 2 दिन का समय दिया जाए। नगर निगम नेशनिवार को व्यापारियों को दो दिन में अतिक्रमण खुद सेहटाने की मोहलत दी थी।

Back to top button
error: Content is protected !!