A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

Varanasi News : ट्रक ने दंपती को कुचला, महिला की माैत; दर्दनाक हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागा

Varanasi News : ट्रक ने दंपती को कुचला, महिला की माैत; दर्दनाक हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागा

वाराणसी ट्रक ने दंपती को कुचला, महिला की माैत; दर्दनाक हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागा

चन्दौली वाराणसी  हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर रोहनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वृद्ध का इलाज किया गया। महिला की माैत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया था।अस्पताल से चश्मा लेकर घर जाते समय रोहनिया थाना क्षेत्र के खुशीपुर निवासी जल निगम विभाग में चालक पद से सेवानिवृत्त श्रीराम यादव और उनकी पत्नी बदामा (55) हादसे का शिकार हो गए।बदमा अपने आंख का ऑपरेशन करवाई थी। दंपती बुधवार को अखरी स्थित निजी अस्पताल से आंख की जांच करवाकर चश्मा लेने गए हुए थे। मोपेड से पति-पत्नी घर लौट रहे थे कि अखरी में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।दर्दनाक हादसे में श्रीराम यादव बाईं तरफ और बदामा दाहिने तरफ गिर छिटक कर जा गिरे। बदामा ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। आनन-फानन लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका को तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया वहीं, चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

Back to top button
error: Content is protected !!