
केंद्र सरकार ने गुरुवार 16जनवरी2025को आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है । आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें वर्ष 2026 से लागू होंगी। इसकी जानकारी केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने दी। उन्होने कहा सातवां वेतन आयोग 2016मे लागू किया गया था। इसकी सिफारिशें 2026 तक रहेंगी। आठवे वेतन आयोग लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। हर दस साल मे एकबार नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। वर्तमान मे सातवां वेतन आयोग जारी है। सातवां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। आशा की जा रही है कि आठवां वेतन आयोग 2026 मे लागू हो जायेगा। आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सरकारी कर्मचारियों की वेतन मे संशोधन किया जायेगा। सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन संशोधन के लिए 2•57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। 2026मे आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का न्युनतम वेतन 34,560 होने की आशा की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर सरकार आठवें वेतन आयोग के अंतर्गत 1•92 कः फैक्टर पर समझौता कर सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार कम से कम 2•86 फिटमेंट फैक्टर का विकल्प ले सकती है।




