A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

सभी लोग पुराने मतभेद भूला कर एकजूट हो जाएं- बिंदर खालसा

IMG 20250116 WA0452

सभी लोग पुराने मतभेद भूला कर एकजूट हो जाएं- बिंदर खालसा
लोकेशन कालांवाली

रिपोर्टर इंद्रजीत
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी 19 जनवरी को होने वाले चुनाव में कालांवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 से चुनाव लड़ रहे बिंदर सिंह खालसा ने वीरवार को गांव जलालआना में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान बिंदर सिंह को कई स्थानों पर लड्डओं से तोला गया। चुनाव अभियान दौरान गांव के लोगों ने उनकों पुरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
बिंदर सिंह खालसा ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में दो दिन ही बाकी रह गए है जिसके चलते सभी लोग एकजूट होकर चुनाव की कमान संभालें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सभी लोगों का चुनाव है ओर जीत भी एक की नहीं सभी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने पुराने मतभेद भूलाकर चुनाव को जीतने के लिए एकजूट हो जाएं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस चुनाव में सिख संगत, संत समाज, सिख संगठनों और क्षेत्र की आम जनता ने चुनाव मैदान में उतारा है, जिसमें उनको लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए नई भर्तियां की जाएंगी तथा बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी। धार्मिक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ शिक्षा के विकास तथा नशे के उन्मूलन के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा गरीब सिखों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए हरियाणा कमेटी के तहत और अधिक स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें सिख बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर बिंदर सिंह को सिरोपा साहिब देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

Back to top button
error: Content is protected !!