
खत्री वूमेंस फाउंडेशन “के द्वारा खिचड़ी भोज का किया गया आयोजनआपको बताते चलें कि मकर संक्रांति के अवसर पर कपूरथला स्थित महेंद्रा पुस्तक भंडार के बाहर “खत्री वूमेंस फाउंडेशन “के द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया खिचड़ी भोज का आयोजन फाउंडेशन की अध्यक्षता प्रीति कपूर व सचिव शिखा धवन व उपाध्यक्ष साधिका कपूर कोषाध्यक्ष सपना मेहरोत्रा व एडिटर रूपाली महेंद्रा पूर्व अध्यक्षा उमा खन्ना व पूजा पूरी के द्वारा किया गया। बताते चले कि खत्री वूमेन’एस फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा खिचड़ी के साथ चटपटी चटनी व लाई के लड्डू का भी वितरण किया गया सभी ने गरमा – गरम खिचड़ी का भी आनंद उठाया । खिचड़ी भोज के अवसर पर फाउंडेशन की अन्य सदस्याऍ उपस्थिति रहीं जिसमें रेनू धवन ,अंजलि धवन, नूपुर महेंद्रा, रश्मि महेंद्रा, सपना कक्कड़ ,रोमी महेंद्रा,सलोनी महेंद्रा, श्रुति बहोरे,नीता चोपड़ा ,रोशनी चोपड़ा,माला कपूर, श्वेता मेहरोत्रा आदि सदस्याऍ उपस्थित रहीं वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट






