
कुशीनगर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान अंतर्गत आज जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता,एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में उद्यम को बढ़ावा देने की कड़ी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवा वर्ग के लिए लाया गया है जो आईटीआई, पॉलिटेक्निक,या विभिन्न योजनाओं अंतर्गत कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण लेने वाले नवयुवक/नवयुवतियों का प्रशिक्षण विगत वर्षों से प्राप्त हो रहा है, जिसमें कुछ तो किसी फार्म में नौकरी कर लेते हैं और कुछ अपना उद्यम लगाने का प्रयास करते हैं, और किसी कारण वश किसी का उद्यम लग नहीं पाया ये योजना उन्हीं के लिए है। उन्होंने कहा कि योजना की विस्तृत जानकारी के संबंध में एलडीएम व विशेषज्ञ द्वारा जो बताया गया है उसे देखें और समझें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई किसी उद्यम का प्रशिक्षण लिया है उससे जुड़ा है वो किसी सेवा क्षेत्र में/ मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में या निर्माण के क्षेत्र में तो उनके लिए आसान लोन की प्रक्रिया है, उन्होंने जोर देकर कहा कि लोन लें तो अपने उद्यम की आगे बढ़ने के लिए लें न कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु पूरा सिस्टम आपके सहयोग के लिए है।उन्होंने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि आर सेटी, आई टी आई स्वयं सहायता समूहों के प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करें जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में युवा जुड़े तथा लाभान्वित हों, तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़े ताकि जनपद के युवाओं का भविष्य बेहतर हो।
उक्त कार्यशाला विशेषज्ञ समाधान समिति दिल्ली से आए रजत मिश्रा ने योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए उद्यम स्थापित करने हेतु धन,मशीन, जगह,उद्यम संबंधी जानकारियां, रजिस्ट्रेशन, जीएसटी,उत्पाद, उत्पाद की सप्लाई, आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावे विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि रु 05 लाख तक का लोन बिना ब्याज का, शुरू के 06 माह में किस्त की रकम भी नहीं देनी है, तथा समय समय पर सभी किस्तों के भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट भी सहायता के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना अंतर्गत 300 से अधिक सेवाएं हैं, युवा वर्ग थोड़ा रिस्क लेकर मेहनत करें तो निश्चित रूप से कामयाबी जरूर मिलेगी।
इस अवसर पर लीड बैंक के मैनेजर द्वारा लोन की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन द्वारा भी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना अंतर्गत जनपद को एक हजार का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तथा उक्त योजना हेतु युवक युवतियों द्वारा पंजीकरण भी कराया गया।
इस अवसर पर मा.विधायक पडरौना मनीष जयसवाल, राजू साहनी सदस्य समाधान समिति दिल्ली, एलडीएम संतोष कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई पडरौना आलोक मौर्य, निदेशक आर सेटी रामकुमार, सहित समस्त संबंधित अधिकारी व उद्यमी सहित सैकड़ों की संख्या में युवक/युवतियां,महिलाएं आदि उपस्थित रहे।






