लखीमपुर खीरीA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशु से टकराई बाइक, गुरुद्वारे के ग्रंथी की मौत
Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशु से टकराई बाइक, गुरुद्वारे के ग्रंथी की मौत
बंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी
जिला प्रमुख की खास रिपोर्ट
राहुल मिश्रा जिला लखीमपुर खीरी उ.प्र

गुरविंदर सिंह, फाइल फोटो – फोटो : जीजीआईसी में नवोदय परीक्षा देने विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षिका।
रमियाबेहड़। ढखेरवा-निघासन मार्ग पर शुक्रवार देर शाम लोनियनपुरवा मोड़ के पास बाइक सवार ग्रंथी छुट्टा पशु से टकराकर घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
तिकुनिया थाना क्षेत्र के गांव रननगर निवासी 37 वर्षीय गुरविंदर सिंह देर शाम गोला से अपने घर लौट रहे थे। ढखेरवा-निघासन मार्ग पर लोनियन पुरवा मोड़ के पास उनकी बाइक एक छुट्टा पशु से टकरा गई। इससे अनियंत्रित होकर बाइक पास में खड़ी ठेलिया पर पलट गई।
ढखेरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक गुरविंदर सिंह लखनऊ के राजाजीपुरम गुरुद्वारे में ग्रंथी थे। वे अपनी ससुराल गोला से वापस घर लौट रहे थे।
[yop_poll id="10"]
URL Copied









