
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत 11 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा जिला सागर द्वारा हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्ठी आयोजन में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया शामिल हुए।संगोष्ठी में भारत रत्न श्रद्धेय बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता पर विधायक सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार अभिव्यक्त किये। संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष अजा मोर्चा पूर्व विधायक सोनाबाई अहिरवार ,अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार, नपा अध्यक्ष मकरोनिया मिहीलाल अहिरवार गंगाराम अहिरवार, मधुकर जाटव सहित अजा मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित थे।






