सिद्धार्थनगर में धर्मरक्षा मंच ने समानता का अभियान
भोज का आयोजन किया हिंयुवा के प्रदेश प्रभारी जाति-पति की कुरितियों का दूर करने का आह्वान
सिद्धार्थनगर में धर्मरक्षा मंच द्वारा आयोजित समरसता भोज ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। मिठवल ब्लॉक के जोगियाखुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जाति-पाति की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, बल्कि सनातन समाज को एकजुट करने का माध्यम है। उन्होंनेदलित समाज को हिंदू समाज का अभिन्न अंग बताते हुए ईसाई मिशनरियों द्वारा किए जा रहे धर्मांतरण के प्रयासों से सतर्क रहने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब हिंदू समाज बंटा है, देश को भी विभाजन का सामना करना पड़ा है।
कार्यक्रम में मिठवल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. दशरथ चौधरी, चेयरमैन भारतभारी चंदू चौधरी, प्रधान प्रेमचंद मौर्य और उदयभान राव ने भी विचार व्यक्त किए। भाजपा मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने किया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजित सहभोज में सभी जाति-वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर संजय सिंह, पवन कुमार, रामानुज पटेल, अभय मौर्या, राहुल चौधरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बनकर उभरा।











