
बांदा
जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर वसूली, राजस्व कार्यों एवं मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति में दो माह अवशेष बचे हैं। करों की वसूली में तेजी लाते हुए अपने लक्ष्यों के अनुरूप वसूली कार्यों को पूर्ण करें। जल संस्थान, खनन, विद्युत विभाग, व्यापार कर, मध्यम सिंचाई, भू-राजस्व आदि की स्थिति दयनीय मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिक समय से लम्बित पुराने वादों का तेजी से निस्तारण किये जाने के निर्देश एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिए। एआईजी स्टाम्प को लम्बित स्टाम्प केसों का शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। वरासत के प्रकरणों का निस्तारण पन्द्रह दिन में किये जाने के निर्देश दिए। भूमिहीनों को कृषि पट्टा आवंटन का कार्य इसी माह में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वि/रा राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला आदि मौजूद रहे।








