A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, ₹ 15000/-इनामिया,गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, ₹ 15000/-इनामिया,गिरफ्तार

थाना को० देहात पुलिस द्वारा ₹ 15000/- का इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक FB IMG 1737648941251मीरजापुर “सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, इनामिया, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।

दिनांकः 18.05.2024 को वादिनी निशा देवी पत्नी सुड्डू निवासिनी चेरुईराम थाना को० देहात जनपद मीरजापुर द्वारा थाना को०देहात पर नामजद अभियुक्तो के विरुद्ध पुरानी रंजीश को लेकर वादिनी के पति सुड्डू को लाठी, डण्डा व कुल्हाड़ी से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को० देहात पर मु0अ0सं0-129/2024 धारा 304 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को० देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना को०देहात पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक: 23.01.2025 को थाना को० देहात पुलिस द्वारा ₹ 15000/- के इनामिया वाछित अभियुक्त जित्तू पुत्र सेवालाल निवासी चेरूईराम थाना को० देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद डण्डा व एक अदद कुल्हाड़ी बरामद किया गया। थाना को० देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय/जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त –

जित्तू पुत्र सेवालाल निवासी चेरूईराम थाना को० देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 55 वर्ष।

विवरण बरामदगी –आलाकत्ल एक अदद कुल्हाड़ी व एक अदद डण्डा ।

पंजीकृत अभियोग – –

मु0अ0सं0-129/2024 धारा 304 भादवि थाना को० देहात जनपद मीरजापुर।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय –     समोगरा अण्डर पास से, आज दिनाकः 23.01.2025 को समय 08.45 बजे ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक को० देहात सदानन्द सिह।उप-निरीक्षक भारत सिंह यादव थाना को० देहात जनपद मीरजापुर।आरक्षी हिमांशू सिंह, धीरेन्द्र कुमार व विपिन कुमार थाना को० देहात जनपद मीरजापुर।

Back to top button
error: Content is protected !!