A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

यूपी बोर्ड का मंडल स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित , विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव मुक्ति का अवसर

शिवानी जैन की रिपोर्ट

यूपी बोर्ड का मंडल स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित , विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव मुक्ति का अवसरScreenshot 2024 0418 160650 2

यूपी बोर्ड हाइस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहते हुए सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से मंडल मुख्यालय पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है । यह हेल्प डेस्क  नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज कार्यशील हो गया है और परीक्षा समाप्ति , 12 मार्च तक जारी रहेगा । संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरि ने विद्यार्थियों से कहा कि वे तनाव मुक्त होकर परीक्षा का सामना करें और बेहतर प्रदर्शन करें । जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नंद ने विद्यार्थियों को तनाव कम करने के लिए कई टिप्स दिए । मंडलीय हेल्प डेस्क के परामर्शदाता , प्रवक्ता मनोविज्ञान विनीत वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को चिंता से बचने और निःशुल्क परामर्श प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया । यह हेल्प डेस्क विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधित तनाव , मानसिक समस्याओं का मनोवैज्ञानिक निवारण निःशुल्क प्रदान करेगा । परीक्षार्थी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मो . नंबर 9457901803 , 9917066553 पर समाधान ले सकते हैं । इसके अलावा , टोल फ्री नंबर 14416 और 180089144160 पर भी संपर्क किया जा सकता है ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!