
सविता सेन समाज ने मनाई भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती
राठ(हमीरपुर)। आज नगर के मोहल्ला भटियाना स्थित गणेश मंदिर में सविता सेन समाज द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे श्री ठाकुर ने समाज सुधार की अनेकों कार्य किये है। जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के जिलाध्यक्ष राजकिशोर आर्य (शिक्षक) ने कहा कि श्री ठाकुर ने समाज के गरीब, असहाय, व पिछड़े लोगों के उत्थान के उत्थान में अपना पूरा जीवन गुजार दिया है।
इस दौरान मुन्नालाल सेन, कुंवर बहादुर सेन,श्यामलाल सेन,चंद्रभान सेन,देवनारायण सविता,अनिल कुमार सेन,संदीप कुमार आर्य,योगेश आर्य,राजकुमार आर्य,शिवकुमार सविता,खेमचंद्र सविता,उदयभान सविता,लकी आर्य आदि मौजूद रहे।
नोट—– कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण करते लोगों का फोटो











