A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर: पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने स्व. अविनाश सिंह स्मृति सभागार का किया उद्घाटन


गाजीपुर। बाराचवर ब्लॉक परिसर में स्वर्गीय अविनाश सिंह स्मृति सभागार का उद्घाटन पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त शिलापट से पर्दा हटाकर व मुख्यद्बार का फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह देश ऋषि, कृषि व किसानों का है। किसान की समृद्धि के बिना विकसित भारत की बात नहीं की जा सकती। जब देश का किसान मजबूत होगा, समृद्ध होगा तभी देश विकसित होगा। उन्होंने कहा कि नरा लगाने से देश के अंदर समृद्धि नहीं आएगी। देश को वृद्धि करने के लिए किसानों को समृद्ध करना ही होगा। देश का किसान अन्न उपजाता है जिससे देश का पेट भरता है। जिस तरह फैक्ट्री से उत्पाद की हुई वस्तु के मूल्य का निर्माण उसके मालिक के द्वारा किया जाता है। इसी प्रकार किसानों के उत्पादन का मूल्य का निर्धारण किसान की खलिहान से किसन के द्वारा होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किस प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़े, मोटे अनाज का उत्पादन करें। आज खाद्यान्न के रूप में विश्व लेवल पर मोटे अनाज की मांग बढ़ गई है। इससे एक तरफ जहां किसानों को अच्छे आई की प्राप्ति होगी वहीं दूसरी तरफ मोटे अनाज के सेवन से स्वास्थ्य लाभ भी होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अविनाश राय के नाम पर सभागार हमारा उनके प्रति एक श्रद्धांजलि है।स्वर्गीय अविनाश सिंह अपने जीवन काल के दौरान समाजिक तथा काफी मिलनसार व्यक्ति रहे। क्षेत्र की जनता की लड़ाई लड़ते हुएआतताइयों द्वारा 26 सितम्बर 2004 को ब्लॉक मुख्यालय स्थित चट्टी पर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया गया था। वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने संसदीय कल के दौरान क्षेत्र की जनता के मांग पर ब्लॉक परिसर में अपने निधि से सभागार कक्ष निर्माण करने की धनराशि स्वीकृत कराई थी। जिसे तैयार होने के बाद विरेन्द्र सिंह मस्त के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से विजय शंकर राय, जीतेन्द्र नाथ पाण्डेय, कृपाशंकर सिंह,सुभाषपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राजभर, जनार्दन राय,विक्की तिवारी,प्रसून्न सिंह,नथुनी सिंह, जिला परियोजना अधिकारी राजेश यादव, धर्मेंद्र राय, कृष्णानंद राय,नरेंद्र नाथ सिंह, टुनटुन सिंह, विरेन्द्र राय, हिमांशु राय, पृथ्वी सिंह,मन्टू सिंह, दीपक सिंह, देवेंद्र सिंह देवा, संपूर्णानंद उपाध्याय आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवजी सिंह तथा अध्यक्षता श्रीनिवास सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Vande Bharat Live Tv News

Jitendra Maurya

Vande Bharat News TV Ghazipur Uttar Pradesh
Back to top button
error: Content is protected !!