
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदातओं को जागरूक करने के लिए व सक्रिय और लोकतंत्र के प्रति जबाव देह बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्राचार्य एसपी दहायत के मार्गदर्शन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालयीन शिक्षकों और क्षेत्रीय मतदाताओं छात्र-छात्राओं ने इस बात की शपथ ली कि भारतीय लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए वे स्वयं तो मतदान करेंगे ही, साथ में सभी को मतदान करने हेतु प्रेरित भी करेंगे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में मतदाता जागरूकता क्लब का गठन भी किया गया है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है।इस अवसर पर प्राचार्य एसपी दहायत, प्रतिपाल सिंह ठाकुर, सुनीता गुप्ता, आपरेटर रोहित उईके, रश्मि नायक, पूजा गौतम, शिवानी बड़गैंया, शाला नायक अनामिका सिंह, प्रियंका कोरी, सीमा सिंह, गरिमा राय, गुड्डी लोधी, मीना लोधी सहित अन्य जन उपस्थित थे।




