
भारतीय जनता पार्टी ने जीपीएम जिले के गौरेला पेन्ड्रा नगरपालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार भाजपा ने पेन्ड्रा नगर पालिका के लिए रितेश फरमानिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गौरेला नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए मुकेश दुबे को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों प्रत्याशियों के साथ ही जीपीएम जिले के सभी तीन नगरीय निकायों के भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पूरा हो गया। भाजपा के निर्णय के बाद से स्थानीय स्तर पर क्षेत्र मे चुनावी माहौल अब गरमाने लगा है। अब शीघ्र ही इन क्षेत्रों मे चुनाव प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है। दोनो नगर पालिका मे मुकाबला भी रोचक होगा। विपक्षी पार्टी भी चुनाव मैदान मे पूरी ताकत झोंकने की तैयारी मे दिख रही है।