
रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन बुलन्दशहर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं भव्य परेड की सलामी ली गयी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बुलन्दशहर श्रीमती श्रुति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन बुलन्दशहर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं भव्य परेड की सलामी ली गयी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बुलन्दशहर श्रीमती श्रुति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड के निरीक्षण के उपरान्त प्रथम कमाण्डर सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ऋजुल व द्वितीय कमाण्डर श्री शिव ठाकुर (क्षेत्राधिकारी शिकारपुर) एवं तृतीय कमाण्डर उ0नि0 श्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निष्ठा व ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन कराने की शपथ दिलायी गयी। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा उद्धबोधन किया गया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका/योगदान देने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारिंगण को राष्ट्रपति पुलिस पदक/पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह (पदक) व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया-
*सम्मानित किये गये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण-*
1. श्री दिलीप सिंह क्षेत्राधिकारी स्याना –राष्ट्रपति पुलिस पदक (उत्कृष्ट सेवाओ के लिए)
2. श्री जितेन्द्र कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक थाना शिकारपुर – सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
3. श्री कृष्णपाल सिंह चौहान व0उ0नि0 थाना खुर्जा देहात- गृह मंत्रालय का सराहनीय सेवा के लिए पदक व प्रशंसा चिन्ह सिल्वर (सेवाभिलेख के आधार पर)
इसके इतिरिक्त जनपद बुलन्दशहर में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को (प्रशस्ति-पत्र) से सम्मानित किया गया।
इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर महोदय द्वारा मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री नरेन्द्र कश्यप एवं जिलाधिकारी बुलन्दशहर श्रीमती श्रुति को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।









