
फिरोजाबाद
108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
फिरोजाबाद जिले के 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस मौके पर जिले के प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है। यह हमारी सेवा और समर्पण का प्रतीक है।
ऑडिटर शुभम शर्मा ने इस अवसर पर कहा, देश के जवान हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसी तरह 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं। यह भी देश सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य है।कार्यक्रम के दौरान ईएमई हिमांशु पाल सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा करना और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना, उनकी टीम का सबसे बड़ा कर्तव्य है। इस अवसर पर ईएमई यशपाल सिंह कॉर्डिनेटर केसी यादव समेत सभी 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र दिवस को गौरवशाली ढंग से संपन्न किया गया।