
नागदा – सड़क पर मिले युवक के शव को दुर्घटना मान जा रहा था | लेकिन पोस्टमार्टम से हत्या का मामला सामने आया | मृतक को से चाकू से मारा गया | पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो 20 घंटे में हत्या की षड्यंत्रकारी पत्नी उसका प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया | प्रेमी और उसके साथीयों ने चाकू से मारने के बाद उसे ट्रक से कुचल दिया | ताकि लोगों को लगे कि यह एक दुर्घटना हुई है | चारों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या के साथ षड्यंत्र और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज किया है |
ग्रामीण एएसपी भार्गव ने बताया कि 2 फरवरी की बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे नंबर 17 पर बिरियाखेड़ी में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था | मामला अज्ञात वाहन से शव कुचलकर मौत होना सामने आया था | मृतक के पास मिले क्षठिग्रस्त मोबाइल के आधार पर उसकी सीम दूसरे मोबाइल में डालकर पहचान करने का प्रयास किया | जिससे पता चलि कि मृतक अकबर पिता शब्बीर मंसूरी उम्र 35 साल निवासी नागदा होना सामने आया | मृतक की बॉडी अस्पताल पहुंचाई गई जहां पत्नी नजीफा और परिजनों ने आकर पहचान की | पत्नी ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद 2 घंटे में लौट कर घर आने का कहा था | पुलिस में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया | जिसमें सामने आया कि दुर्घटना से पहले मृतक को चाकू से मारा गया | पुलिस रिपोर्ट देख हैरत में पड़ गई | परिजनों के दर्ज बयान किए गए जिसमें पत्नी ने पूर्व मकान मालिक पर लेनदेन के चलते हत्या की शंका जताई | लेकिन मृतक के भाई कालू उर्फ अजीज ने बताया कि अकबर लकड़ी की टाल पर काम करता था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वही रहता था | अकबर और उसकी पत्नी के बीच विवाद होता रहता था | महिदपुर रोड रहने वाली मुश्ताक का उसके घर आना जाना रहता था | संभवतः उसने ही हत्या की हो | परिजनों के बयान पर मुश्ताक को हिरासत में लिया तो हत्या का खुलासा हो गया | मुश्ताक के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे | पत्नी ने ही रास्ते से हटाने के लिए हत्या का शटल रचा था | मुस्ताक ने अपने दोस्त शाहरुख और जितेंद्र राजपूत के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया | चारों को हिरासत में ले लिया है और न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया जाएगा | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भार्गव के अनुसार हत्या में प्रयुक्त चाकू और ट्रक बरामद कर लिया गया है |