A2Z सभी खबर सभी जिले की

ट्रांसफाॅर्मर करेंगे बिजली खपत की निगरानी

अब बिजली चोरी की निगरानी ट्रांसफाॅर्मर करेंगे। इसके लिए ट्रांसफाॅर्मरों पर स्मार्ट मीटर लगने का काम शुरू हो गया है। अब तक 30 हजार ट्रांसफॉर्मर में से 639 ट्रांसफॉर्मर पर स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। इससे बिजली निगम को फायदा यह होगा कि इनके जरिए संबंधित मोहल्लों की बिजली खपत के बारे में पता चल सकेगा। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 30 हजार ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। इसमें से 9195 से अधिक ट्रांसफॉर्मर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए चिन्हित किए जा चुके हैं। 639 ट्रांसफॉर्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कृषि कनेक्शन से जुड़े ट्रांसफार्मरों को छोड़कर शेष सभी पर अप्रैल तक स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे यह पता चल सकेगा कि संबंधित ट्रांसफॉर्मर से कितने उपभोक्ता जुड़े हैं और उनसे कितनी बिजली खपत हो रही है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!