
मैनपुरी
राकेश यादव ने एशियाई एथलीटिक्स प्रतियोगिता मे जीता गोल्ड मेडल
कुरावली। मास्टर एशिया चैम्पियन क्लब बैंगलोर मे आयोजित एथलीटिक्स प्रतियोगिता मे ग्राम खिरिया पीपर निवासी राकेश कुमार यादव ने गोल्ड मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौक़े पर सम्मानित किया गया।
ग्राम खिरिया पीपर निवासी राकेश कुमार यादव ने बैंगलोर मे आयोजित मास्टर एशिया चैम्पियन प्रतियोगिता मे एथलीटिक्स लम्बी कूद मे गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता मे भारत, श्री लंका, पाकिस्तान, बंग्लादेश, चीन के 50 प्लस उम्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। सभी एशियाई देशो के खिलाड़ियों को हरा कर गोल्ड मेडल जीत कर ख़िताब जीत कर देश का। नाम रोशन किया है । उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान सर्वेश यादव शौकीन सिंह यादव, यशवीर सिंह अशोक कुमार,सुधीर, सचिन पंकज आशीष आजाद सहित समस्त ग्रामीणों ने फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
फोटो परिचय। राकेश कुमार यादव को सम्मानित करते ग्राम प्रधान सर्वेश यादव, व मेडल के साथ राकेश।






