
Vande bharat live tv News Dhamtari
Chandrabhan Yadaw
Disttic buro Dhamtari
भाजपा से बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष सहित 15 पार्षद प्रत्याशियों ने बाजे गाजे के साथ रैली निकालकर नामांकन भरा
नगरी नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन के छठवें दिन 27 जनवरी को नगर पंचायत नगरी के चुनाव में भाजपा ने नगर में भव्य रैली निकालते हुए अपने अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा सहित 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन फार्म भरे। रैली में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं की भागीदारी ने नगर का माहौल उत्साह पूर्ण बना दिया।
रैली की शुरुआत नगर के दंतेश्वरी मंदिर राजाबाड़ा प्रमुख चौक से हुई, जहां गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते और नारे लगाते हुए निकले। रैली में हर उम्र के लोगों की उपस्थिति ने भाजपा की जनसमर्थन शक्ति को दर्शाया। रैली के दौरान मोदी सरकार जिंदाबाद, भाजपा है तो विश्वास है, जैसे नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा।
विकास करने वालों और बातें करने के बीच चुनाव : भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने नामांकन के बाद कहा कि, यह चुनाव केवल विकास की बात करने वालों और विकास करने वालों के बीच का है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएं। नामांकन के समय भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बलजीत छाबड़ा और सभी 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया।
भाजपा की इस शक्ति प्रदर्शन रैली और नामांकन प्रक्रिया ने नगर के चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। नगर के लोगों में इस रैली को लेकर काफी चर्चा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी समीकरण किस ओर रुख करते हैं।
नामांकन के समय भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बलजीत छाबड़ा और सभी 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया।
भाजपा की इस शक्ति प्रदर्शन रैली और नामांकन प्रक्रिया ने नगर के चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। भारतीय जनता पार्टी के नामांकन रैली में भाजपा उम्मीदवार नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा, सहित सभी 15 वार्डों से वार्ड क्रमांक 01 राज कुमार (राजा) पवार, 02 से देवचरण ध्रुव, 03 से लोकेश साहु, 04 से सुशील निर्मलकर, 05 से श्रीमती विनीता कोठारी, 06 से विकास बोहरा, 07 से श्रीमती चेलेश्वरी साहु,08 से श्रीमती कामिनी (कुलदीप)साहु ,09 से अलका वरूण किरण,10 से डागेश्वरी योगेश साहु,11 से अश्वनी निषाद,12 से अंबिका ध्रुव,13 से यशकरण पटेल,14 से शंकर देव ,15 से रवेन्द्र साहु , ने एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र दाखिल किया।
नगर के लोगों में इस रैली को लेकर काफी चर्चा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी समीकरण किस ओर रुख करते हैं। इस नामांकन रैली में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षद्वय नागेन्द्र शुक्ला,नंद यादव, अरुण सार्वा, रवि शंकर दुबे,कमल डागा, दिनेश्वरी नेताम, प्रेमलता नागवंशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य,वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, मंडल अध्यक्ष बेलर मनोहर मानिकपुरी,अकबर कश्यप,वरिष्ठ भाजपा नेता विकल गुप्ता,मोहन पुजारी, गोपी किशन कश्यप, रूपेंद्र साहु,गोलू मंडावी, देवेन्द्र सेन, महेंद्र नेताम, राकेश चौबे, नरेंद्र नाग, हरीश सार्वा, नरेंद्र बोरझा, गिरवर भंडारी,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता,व नगर के महिलाएं शामिल हुये ।