A2Z सभी खबर सभी जिले की

DM ने लिया तैयारियों का निरीक्षण किया

सिद्धार्थनगर महोत्सव 29 जनवरी से, अधिकारियों को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर में आगामी 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नेकार्यक्रम की सफलता को लेकर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पांच दिवसीय इस महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि महोत्सव में आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पांच दिवसीय इस महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि महोत्सव में आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!