उत्तर प्रदेशबस्ती

जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल, मुकदमा दर्ज

बस्ती /बनकटी, 29 जनवरी 25

 जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल, मुकदमा दर्ज

      “अजीत मिश्रा”

बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के अनुपाखोर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा ईंट पत्थर चले जिसमें एक पक्ष की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला अबतक बेहोश है तथा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया जहां कविता को मामूली चोट होने के चलते इलाज कर घर भेज दिया गया जबकि पूनम व रीतू का इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक अनूपाखोर निवासी बजरंगी व नरेन्द्र कुमार के बीच डीही आबादी जमीन पर कब्जे को लेकर आपसी विवाद चल रहा है, पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर बजरंगी पुत्र सत्यनारायण व उनकी पत्नी इंद्रासनी तथा बेटी पारुल के साथ ही ज्ञानपाल,राजपाल पुत्रगण सुभाष व अजीत पुत्र हरिहर,बृजभान पुत्र अम्बिका ने मिलकर लाठी डंडा से लैश होकर घर पहुंच गए और रीतू देवी पत्नी बजरंगी की पिटाई करने लगे, बीच बचाव करने पहुंची दोनों देवरानी पूनम व कविता के सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया । सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ किया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!