A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

फर्जी पुलिस बनकर लोगों से लूट करने वाला गिरोह प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय ……..

जिला पुलिस ने सतर्क रहने किया अलर्ट जारी….

फर्जी पुलिस बनकर लोगों से लूट करने वाला गिरोह प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसे लेकर पुलिस ने एक अलर्ट जारी किया है और ऐसे गिरोह से सतर्क रहने के लिए कहा है। लोगों से अपील किया है कि संदेह होने पर संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान पत्र मांगें और शंका होने पर इसकी जानकारी डॉयल 112 पर दें।पुलिस की ओर से बताया गया है कि फर्जी पुलिस बनकर एक गिरोह ने अंबिकापुर और बिलासपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया है। अंबिकापुर में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने एक व्यक्ति को रोका और स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि आगे लूट हुई है। व्यक्ति से सोने के आभूषण को जांच के नाम पर उतरवा लिया और वापस देने का झांसा देकर फरार हो गया। बिलासपुर के मंगला रोड स्थित 36 मॉल के पास भी इसी तरीके से एक शिक्षक के साथ लूट की घटना हुई है। इसे भी फर्जी पुलिस बनकर घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को सोना या नकदी सामान नहीं दिखाएं। असली पुलिसकर्मी हमेशा पहचान पत्र के साथ चलते हैं। अधिकारिक वाहन में होते हैं। संदेह होने पर इसकी सूचना डॉयल 112 पर दें। अगर कोई व्यक्ति पुलिसकर्मी बनकर तलाशी या चेकिंग करता है तो उसकी पहचान व पुष्टि जरूर कर लें। ऐसी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना नजदीक पुलिस थाने में दें। ताकि अपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!