A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सुधा सागर जी महाराज सहित संघ का हुआ रीठी में मंगल प्रवेश

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS LIVE TV.

पूर्व निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज सहित उनके संघ का शनिवार की शाम चार बजे रीठी नगर में मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने ढोल धमाकों के साथ मुनि संघ का भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित भी किया। सुधासागर जी महाराज का रीठी पाईपास पर भव्य आगवानी की गई। देखा गया कि मुनी के स्वागत के लिए लोगों ने घरों के सामने रंगोली सजाकर रखी थी साथ ही पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान महेंद्र जैन, अनिल जैन बब्बू चाचा, राजेश जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, विनय जैन, जयकुमार जैन, जिनेंद्र जैन, देवेन्द्र जैन, मनीष जैन, अदीश जैन, नरेंद्र जैन, राहुल जैन, रिषभ जैन, आकाश जैन, सतेन्द्र जैन, विपिन जैन, संतू जैन, शैलेन्द्र जैन सहित सकल जैन समाज के लोग ढोल-नगाड़े व डीजे के सहित बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हुए। रीठी थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय भी दल-बल के साथ उपस्थित थे।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!