A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

उत्कृष्ट विद्यालय में लगा कैरियर मेला, छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250205 WA0004

शासन के निर्देशानुसार व प्राचार्य भारत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में मंगलवार को रीठी विकास खंड मुख्यालय के वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कैरियर मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मेले में कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।IMG 20250205 WA0003 1 रीठी थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, आइटीआइ प्रमुख, महाविद्यालय प्रमुख और शारीरिक शिक्षा प्रभारी वीरेंद्र पटेल सहित अन्य ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य भारत सिंह ने भी विभिन्न करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!