A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

फोर्ब्स की शक्तिशाली देशों की सूची से भारत बाहर, जानिए क्या हैं कारण?

फोर्ब्स द्वारा जारी 2025 के दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत को स्थान नहीं मिला है,

फोर्ब्स की शक्तिशाली देशों की सूची से भारत बाहर, जानिए क्या हैं कारण?

नई दिल्ली, – फोर्ब्स द्वारा जारी 2025 के दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत को स्थान नहीं मिला है, जिससे कई विशेषज्ञों और आम जनता में हैरानी है। इस सूची में अमेरिका पहले, चीन दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर काबिज है, जबकि इज़रायल 10वें स्थान पर शामिल है। भारत को इस सूची में 12वें स्थान पर रखा गया है

क्यों बाहर हुआ भारत?

फोर्ब्स की यह रैंकिंग आर्थिक ताकत, सैन्य शक्ति, अंतरराष्ट्रीय प्रभाव, गठबंधन और कूटनीति जैसे कारकों पर आधारित होती है। भारत की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति होने के बावजूद, वह शीर्ष 10 में शामिल नहीं हो सका।

फोर्ब्स के अनुसार रैंकिंग के मानदंड:

  • आर्थिक प्रभाव: जीडीपी और व्यापारिक प्रभाव
  • सैन्य ताकत: रक्षा बजट और युद्ध क्षमता
  • अंतरराष्ट्रीय गठबंधन: कूटनीतिक संबंधों की मजबूती
  • राजनीतिक प्रभाव: वैश्विक स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता

भारत की रैंकिंग और आगे की राह

भारत वर्तमान में दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश है और तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था भी है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली गठबंधनों और रणनीतिक कूटनीति को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि भविष्य में भारत को शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची में स्थान मिल सके।

2025 में भारत दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची में 12वें स्थान पर है। फोर्ब्स का कहना है कि यह रैंकिंग आर्थिक स्थितियों, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों और सैन्य शक्ति सहित विभिन्न कारकों पर आधारित है। भारत दुनिया की जीडीपी रैंकिंग में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद 5वें स्थान पर है पावर रैंक और देश जीडीपी जनसंख्या क्षेत्र
1- अमेरिका 30.34 ट्रिलियन डॉलर 34.5 करोड़ उत्तरी अमेरिका
2- चीन 19.53 ट्रिलियन डॉलर 141.9 करोड़ एशिया
3- रूस 2.2 ट्रिलियन डॉलर 144.4 करोड़य यूरोप
4- यूनाइटेड किंगडम 3.73 ट्रिलियन डॉलर 6.91 करोड़ यूरोप
5- जर्मनी 4.92 ट्रिलियन डॉलर 8.45 करोड़ यूरोप
6- दक्षिण कोरिया 1.95 ट्रिलियन डॉलर 5.17 करोड़ एशिया
7- फ्रांस 3.28 ट्रिलियन डॉलर 6.65 करोड़ यूरोप
8- जापान 4.39 ट्रिलियन डॉलर 12.37 करोड़ एशिया
9- सऊदी अरब 1.14 ट्रिलियन डॉलर 3.39 करोड़ एशिया
10- इजरायल 550.91 बिलियन डॉलर 93.8 लाख एशिया

👉 खबर, विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
📞 एलिक सिंह, संपादक, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📞 8217554083

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!