
भाजपा की महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पिंकी काबरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई पुण्यतिथि
बिल्सी। बिल्सी नगर की निवासी भाजपा की महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंकी काबरा ने अपने आवास पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां भाजपाईयों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भाजपा उनके बताए मार्ग पर चल कर देश का विकास कर रही है। उन्होंने हमेशा संगठन के लिए अपना पूरा जीवन निछावर कर दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती ज्ञान देबी सागर जी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंकी कावरा, सरला गुप्ता ,सोनी माहेश्वरी कमलेश माहेश्वरी, गुडो सागर आदि मौजूद रहे।
बदायूं रिपोर्ट विवेक चौहान
[yop_poll id="10"]



