बिहार

कानून सबके लिए बराबर…..मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात।

आज मोतिहारी में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के पास निगरानी विभाग के दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा एक मामले में केसरिया के पूर्व विधायक राजेश कुमार को पैरवी करने के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन मोतीहारी एसपी ने पैरवी के जगह दरोगा जी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
दरोगा राम बहादुर के ऊपर गोली चलाने एवं रंगदारी के मामले में वारंट जारी था, जिसमें वे कोर्ट में हाजिर नहीं हुए इसके बाद कुर्की जप्ती का वारंट निकला था। गिरफ्तार दारोगा निगरानी विभाग पटना में पदस्थापित है, और पिपरा थाना क्षेत्र की बैरिया गांव के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार 2 वर्ष पहले पिपरा थाना क्षेत्र के गोरे गांव के रहने वाले नवीन कुमार सिंह ने कोर्ट में राम बहादुर प्रसाद के खिलाफ गोली चलाने और रंगदारी में जमीन लेने का आरोप लगाते हुए एक परिवाद दायर किया था, जिस मामले में न्यायालय ने गवाहों के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर घटना को सत्य पाया और 5 जनवरी 2023 को इस मामले में संज्ञान लिया। इसी मामले में दरोगा जी को कोर्ट से वारंट मिला लेकिन उन्होंने कोर्ट में हाजिर न होकर केसरिया से राजद के पूर्व विधायक राजेश कुमार कुशवाहा को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के ऑफिस में पहुंच गए जहां से एसपी स्वर्ण प्रभात ने निगरानी दारोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार करा कर जेल भेज दिया ।Screenshot 20250210 212415 1

Back to top button
error: Content is protected !!