
फिरोजाबाद
फिरोजाबाद में प्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा का आक्रोश, एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सोमवार को एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर प्रियंका गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कार्टून साझा करते हुए टिप्पणी की थी— “आपदा गई, विपदा आ गई।” इस पोस्ट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया और इसे निंदनीय करार दिया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा, “कांग्रेस अपनी मर्यादा भूल चुकी है। इस तरह का कृत्य उनकी मानसिकता को दर्शाता है।” वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है, जो बेहद शर्मनाक है।ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र द्विवेदी, राजा गोला, सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रियंका गांधी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




