
राजू बैरागी 9977 480 626
नरसिंहगढ़ में विगत 1 फरवरी को 11 वर्षीय मूक बधिर बालिका के साथ हुई बलात्कार की घटना के अपराधी को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने के संबंध में मुस्लिम समाज ने ज्ञापन दिया ।

नरसिंहगढ़ के संजय नगर मोहल्ला क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम मूक बधिर बालिका के साथ अमानवीय कृत्य का मामला प्रकाश में आने के बाद, उक्त बालिका की ईलाज के दौरान मृत्यू होने और घटना के आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है, और समाज में खुले घूम रहे हैं। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को बड़ा खतरा है
ऐसे अपराधीयों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में आकोश है। यह कि जिस स्थान पर यह घिनौनी घटना घटित हुई है उस क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार भी खुले आम होता आया है इस प्रकार की घटना के पीछे मुख्य कारण नशा है। मुस्लिम समाज शहर में नशे का अवैध कारोबार ओर पूर्णतः शराब बंदी की भी मांग करता है । मासूम बालिका के साथ हुई अमानवीय घटना के आरोपी को चिन्हित कर अतिशीघ्र गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त सजा फांसी की सजा दिलाए जाने हेतु मुस्लिम समाज ने ज्ञापन दिया जिससे कि मासूम बालिका को न्याय मिले




