
कृषि विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 15 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर स्थित पी. जोशी ऑडिटोरियम में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े होंगे। कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा और कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के पूर्व कुलपति डॉ. जेएस संधु विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। समारोह में कुल 264 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 211 कृषि स्नातक, 25 डेयरी प्रौद्योगिकी स्नातक, 23 स्नातकोत्तर व 5 विद्यावाचस्पति की उपाधि दी जाएगी। इस दौरान 7 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, व 3 दानदाता स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे।