
फिरोजाबाद
वेलेंनटाइन डे के विरोध में बैठक आयोजित, लठ पूजन की तैयारी पूरी
फिरोजाबाद में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री अंकित उपाध्याय के नेतृत्व में बम्बा चौराहा पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेलेंनटाइन डे के विरोध में 14 फरवरी को लठ पूजन करने की योजना बनाई गई। इस दौरान समाज में अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने और हिन्दू लड़कियों को बहलाने के प्रयासों पर चर्चा हुई।अंकित उपाध्याय, प्रदेश मंत्री गेंदालाल राठौर, महानगर अध्यक्ष, और जिला अध्यक्ष दिनेश जादोन ने कहा कि वेलेंनटाइन डे के नाम पर कई युवाओं को गुमराह किया जाता है। बैठक में यह तय किया गया कि लठ पूजन के माध्यम से ऐसे कृत्यों का विरोध किया जाएगा। उनका कहना था कि कुछ लोग लड़कियों को होटल और रेस्टोरेंट ले जाकर अनैतिक कार्य करते हैं, जिसे रोकने के लिए सभी को सतर्क रहना होगा।बैठक में केशव देव, शंकर, संजय राठौर, हरिओम राठौर, योगेंद्र चौहान, सतीश शर्मा, राजकुमार राठौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







