A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

केंद्र व राज्य सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत

अमानीगंज:भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के 48 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत

केंद्र व राज्य सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत: कृषि मंत्री

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज 

अमानीगंज। भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के 48 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत है, सक्षम बनाने के लिए ही ड्रोन की तकनीक विकसित की गई है जिसे देखने के लिए गांव में लोग इकट्ठा हो जाते हैं। नई तकनीकों से नई पीढ़ी में कृषि के प्रति आकर्षण पैदा कर सकते हैं। कुल्लाधिपति के विशेष योगदान से ही विश्वविद्यालय को नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभु रामचंद्र जी की जन्मस्थली अयोध्या से आज भारत का दर्शन कर रहा हूं, कृषि विभाग अपनी 150वीं वर्षगांठ मनाने वाला है आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है।

  उन्होंने कहा कि कुलपतियों का यह सम्मेलन ‘भारत में कृषि पर्यटन के माध्यम से कृषि शिक्षा एवं ग्रामीण विकास’ की थीम पर आधारित है। कृषि और ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन से हमारे कृषकों को कृषि की नई तकनीक मिलेगी और उनकी आय भी बढ़ेगी कृषि मंत्री ने कहा कि अब तक हुए पांच अमृत स्नानों में प्रयागराज के महाकुंभ में अब तक 50 करोड लोग स्नान कर चुके हैं। राष्ट्रीय कृषि शिक्षा नीति 2020 में शार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स चलाया जाना था। जिस पर विश्वविद्यालयों ने अच्छा काम किया है। किसानों को शार्ट टाइम डिप्लोमा प्रशिक्षण दिए जा रहें हैं। आबादी बढ़ने के बावजूद भी खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से हमारी स्थिति अच्छी है। हमारे कृषि के पाठ्यक्रमों में पानी को बचाने के लिए सुझाए गए विचारों का भाव छात्रों में रहता है।

Back to top button
error: Content is protected !!