सन्त कबीर नगर: जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
सन्त कबीर नगर: जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
सन्त कबीर नगर। भारतीय किसान यूनियन (भानू ) के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह द्वारा जिले मे संचालित कल्पित हॉस्पिटल ने लूट मचा रखी है और इसमे कई लोगो की जान जा चुकी है के गंभीर आरोप की शिकायत को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा गंभीरता से लिया गया है । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चैहान की तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए 15 दिन मे स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है । इसी क्रम मे मुख्यालय के निकट बड़ी सरौली स्थित अग्रवाल नेत्रालय मे पिछले कुछ दिनो पहले जफर अली, राज किशोर, प्रमोद सिंह, रामापाल प्रजापति समेत दर्जनो लोगो ने आंखो का आपरेशन करवाये थे हॉस्पिटल के द्वारा ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर मे अनभिज्ञ डाक्टर द्वारा आपरेशन तथा नकली दवाओ से इलाज के कारण उपरोक्त व्यक्तियों के आंख मे इन्फेक्शन फैल जाने के कारण आंख की रोशनी चली गई, पारिवारिक जनो द्वारा पूछने पर अस्पताल कर्मचारियो द्वारा गाली गलौज देना एवं अभद्र व्यवहार करना सीधे तौर पर गुंडई है के गंभीर आरोप मे गलत तरीके से आपरेशन करने वाले डाक्टर पर एफआईआर, हॉस्पिटल मे ऐसे कुकृत्य करने के कारण अस्पताल की मान्यता रद्द एवं जिन – जिन लोगो की आंख की चली गई उन सभी पीड़ितों को 25- 25 लाख का मुआवजा की मांग मे की गई सर्वजन आवाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरिजेश मिश्र एवं इसी प्रकरण मे सामाजिक विकास संस्था रजि० के संस्थापक ध् जिलाध्यक्ष नाजिम खान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चैहान की तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए 15 दिन मे स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है । क्रमशः चपरा पूर्वी ( नेतवापुर ) मे स्थित न्यू आर्या हॉस्पिटल उमरिया बाजार के संचालन पर पंजीकृत डाक्टर के एक भी मिनट न पाये जाने के साथ हॉस्पिटल के संचालक विष्णु के द्वारा विडियोकालिंग कर आपरेशन किये जाने के ग्राम व पोस्ट चपरा पूर्वी निवासी रेखा पत्नि सुनील के शिकायती पत्र पर डां रामानुज कन्नौजिया उपजिलाधिकारी धनघटा अजय सिंह व क्षेत्राधिकारी धनघटा अरुण कुमार की तीन सदस्यीय टीम गठित कर 15 दिन मे स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है ।








