
छोटे भाई व उसकी पत्नी पर 23 हजार लूटने का आरोप
भुता। कस्बा निवासी एक बड़े भाई ने छोटे भाई व उसकी पत्नी पर मारपीट करने के साथ 23 हजार रुपये व फोन छीनने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे की माया विहार कॉलोनी निवासी केदारनाथ ने पुलिस को बताया कि वह चार फरवरी को 23 हजार रुपये लेकर बरेली टुकटुक खरीदने गया। गाड़ी मालिक न मिलने के कारण वह रात आठ बजे अपने घर लौटा। कस्बा भुता में नहर पुलिया के पास बस से उतरा। वहीं पर उसका छोटा भाई सुरेंद्र मिल गया, जो उसे अपने घर पर ले जाकर मारपीट की। उसके बाद उसकी पत्नी मधु ने हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर उसकी जेब से 23 हजार रुपये छीन लिए। इधर, प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह का कहना है कि. तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।










