A2Z सभी खबर सभी जिले की

पालीटेक्निक के हॉस्टल में रह रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

दोस्तों से कहा बाथरूम जा रही, कमरे में जाकर लगा ली फांसी; 5 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड

सिद्धार्थनगर में पॉलिटेक्निक छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। दूसरी छात्राओं ने घटना की सूचना वार्डन को दी। वार्डन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला भवानीगंज के महाकारुणिक गौतम बुद्ध पॉलिटेक्निक छात्रावास की है।

IMG 20250217 231806

इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या सिंह (17) गोरखपुर की रहने वाली थी। वर्तमान में मुंडेरवा, बस्ती में रह रही थी। बता दें की छात्रा के प्रेमी ने भी 12 फरवरी को आत्महत्या कर लिया थी l

मृतक छात्रा की दोस्त हर्षिता सिंह ने बताया कि दिव्या एक लड़के से प्यार करती थी। इसके बारे में जब दिव्या के घर वालों को इस बारे में पता चला तो घर वालों ने दिव्या को मारा-पीटा। लड़के घर जाकर उसके परिवार वालों से शिकायत भी की और उसे पीटा भी था।

मैंने दिव्या को समझाया था कि पढ़ाई पूरी कर लो फिर तुम्हारी शादी करवा देंगे। मैं उसके साथ उसके घर भी गई थी। उसके मम्मी-पापा ने उसे खूब भला-बुरा सुनाया था। उन्होंने कहा था कि तुमने हमारी इज्जत खराब कर दी है।

शनिवार को हम लोग के साथ पढ़ने वाली लड़कियों ने बताया कि दिव्या के बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया है। रविवार को दिव्या खूब परेशान थी। खूब रो रही थी। हम लोगों ने संभाला। उसे खाना भी खिलाए। मन बहलाने के लिए खेलने भी ले गए। हम सब एक साथ ही बैठे थे, फिर अचानक दिव्या ने कहा की वो बाथरूम जा रही है।

जब थोड़ी देर तक वो वापस नहीं आई तो मैंने एक दूसरी लड़की को उसे देखने के लिए भेजा, जब वो उसके रूम की तरफ गई तो दिव्या ने फांसी लगा ली थी। फिर हम लोगों ने हॉस्टल वार्डन श्वेता सिंह को इसकी जानकारी दी। मैडम आईं और फिर उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!