A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिल्ली के न‌ए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की बदला समय,20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली के न‌ए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की बदला समय,20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से रामलीला मैदान में होगा।शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारी तेजी से चल रही है। दिल्ली में 27 साल का सियासी वनवास काटकर सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह से दिल्ली के लोगों को संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह उसके साथ अब हमेशा है और रहेगी।शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा एनडीए शाषित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया जाएगा।

*सीएम शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे दिल्ली के लोग*

जिन राज्यों में बजट सत्र चल रहा है,जिन राज्यों में शपथ ग्रहण वाले दिन बजट पेश होना है वहां के मुख्यमंत्री दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नही हो पाएंगे,लेकिन बाकी सभी एनडीए के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे और खास तौर से इसमें साक्षी होगी दिल्ली की जनता,झुग्गी बस्ती के साथ महिलाओं को भी कार्यक्रम में शामिल करने की अहमियत दी गयी है।बहुत सारे वीवीआईपी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है।

*सीएम के नाम का अबतक नहीं हुआ ऐलान*

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद अबतक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है,लेकिन इससे पहले ही शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि पूरे रामलीला मैदान में लाल कालीन बिछाई जाएगी। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े,तरुण चुग और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के बीच इस सिलसिले में महत्वपूर्ण बैठक हुई है,जिसमें शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।वे रामलीला मैदान में तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!