A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत कटनी महापौर प्रीती संजीव सूरी एवं कटनी कलेक्टर 46 कन्याओ के हाथ किये पीले

कटनी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 46 कन्याओं के हाथ हुए पीले वैदिकमंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह,

महापौर और कलेक्टर ने के नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं,

कटनी। नगर निगम कार्यालय परिसर का प्रांगण आज गुरूवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 46 कन्याओं के विवाह का साक्षी बना। जहां आज का नजारा अन्य दिनों से अलग रहा।यहां उत्सवी माहौल में वर और वधू पक्ष के रिश्तेदारों और नातेदारों की चहल-पहल रही।

इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति सूरी और कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने वर -वधू को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन और पार्षदगण भी इस आयोजन में सहभागी बने।इस दौरान प्रत्येक नवयुगल को गृहस्थी का सामान खरीदने उपहार स्वरूप 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।इस मौके पर वर-वधू पक्ष को भोजन के लिए लंच पैकेट दिये गये।।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे संपर्क सूत्र,,8103306266

Back to top button
error: Content is protected !!