
छत्तीसगढ-: जांजगीर चांपा जिले मे ग्राम रोहदा मे एक सड़क दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मुर्गी से भरी हुई पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे बाइक सवार युवक बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। युवक का नाम मदनसिंह कंवर है। जानकारी अनुसार यह पूरा मामला सारागांव पुलिस थानान्तर्गत का है। जानकारी अनुसार हादसे के बाद से पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है।घटना की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। जानकारी अनुसार बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई है। जानकारी अनुसार बाइक सवार युवक अपनी बाइक से बमहनीडीह की ओर जा रहा था। ग्राम रोहदा के मुख्य सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाही पूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी अनुसार यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर पर गंभीर रूप से चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फरार चालक और पिकअप वाहन की तलाश कर रही है।