बस्ती

शादी डाटकाम एप के नाम पर फ्राड,साइबर जालसाजो ने खाते से उड़ा दिए 77 हजार रूपए

शादी डाटकाम एप के नाम पर फ्राड,साइबर जालसाजो ने खाते से उड़ा दिए 77 हजार रूपए

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के छबिलहाखोर निवासी एक व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो गया। छबिलहाखोर निवासी नर्वदेश्वर मिश्र के अनुसार लड़के की शादी के लिए शादी डाटकाम एप इंस्टाल किया। एप् में कमी के बारे में जब दिए गए कस्टमर केयर नम्बर पर डायल किया तो बताया गया कि आपका पेमेंट शो नहीं कर रहा है। मोबाइल पर जो लिंक भेजा गया है उसे खोलिए। लिंक खोलने पर उनका मोबाइल हैंक कर उसी फोन से बार- बार अलग- अलग नम्बर डायल करने को कहा गया। बताये अनुसार उसके द्वारा नम्बर डायल किया गया। जिसके बाद रूपए के रूप् में उसके खाते से 77 हजार 412 रूपए उसके खाते से हस्तानांतरित कर धोखाधड़ी से जालसाज ने निकाल लिए। मामले में कस्टमर केयर नम्बर, मोबाइल कालर के नम्बरों के खिलाफ अज्ञात नाम से बीएनएस, आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!