?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेश

सचिवो को पड़ी सामुदायिक शौचालय संचालन की उदासीनता भारी: अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित

 

संत कबीर नगर: सचिवो को पड़ी सामुदायिक शौचालय संचालन की उदासीनता भारी: अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित

सन्त कबीर नगर । विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत लेदवा श्रीपाल सचिव सतीश कुमार , जमयाताल सचिव अरविंद कुमार, बनौली कर्णजीत सिंह, मोतीपुर आनंद कुमार, भटौरा व प्रतापपुर सचिव प्रमोद कुमार व मेहदूपार सचिव राकेश कुमार को उनकी उदासीनता भारी पड़ गई है । संचालन की उदासीनता मे जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार द्वारा वेतन बाधित कर दिया गया है ।

उल्लेखनीय स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) अंतर्गत वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालयो की समीक्षा की गई । समीक्षा मे पाया गया कि निम्नलिखित ग्राम पंचायतो मे निर्मित सामुदायिक शौचालय संचालित नही है ।

जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार द्वारा वेतन माह फरवरी का अग्रिम आदेशो तक बाधित करते हुए निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर सामुदायिक शौचालय मे पाई गई कमियो को दूर कराते हुए ग्राम सभा की बैठक कर सामुदायिक शौचालय समूहो को हैण्डओवर करके संचालन कराना सुनिश्चित करे । इसमे किसी भी प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!