

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
महाशिवरात्रि के त्योहार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए देव भूमि उत्तराखंड के हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का हिंदू फ्रीडम की ओर से कांठ नगर में पुलिस चौकी के सामने भव्य स्वागत किया गया। यहां कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें फलों और अन्य पेय पदार्थों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम हिंदू फ्रीडम फंड के संस्थापक अध्यक्ष/सर्वदलीय गोरक्षा मंच युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रिंस शर्मा के द्वारा आयोजित कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उप-जिलाधिकारी कांठ संत दास पंवार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अपेक्षा निम्बाड़िया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर पंडित प्रिंस शर्मा ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
उन्होंने सभी को आगे आकर समाज, धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए संदेश दिया गया। कहा कि शिव भक्त पैदल यात्रा का पवित्र गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं, यह सनातन धर्म में ही संभव है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, सतेंद्र ठाकुर, डॉ. अशोक चौहान, विनीत शर्मा, रवि शर्मा, कक्षा केंद्र कांठ के एमडी रजत शर्मा, अजयपाल तोमर, कमल सैनी, सरदार रम्मी गांधी उपस्थित रहे।