
राजू बैरागी राजगढ़ 9977 480 626
राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुठालिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की।

पुलिस ने गुरुवार रात्रि सुठालिया के ग्राम गिन्दौरहाट में शासकीय स्कूल के सामने रोड पर वाहन पिकअप क्रमांक एमपी09 जीई 2963 पर तेज आवाज में डीजे बजाते हुए रात्रि लगभग 10:30 बजे पाया गया। डीजे को मौके पर ही जप्त किया गया।
उक्त घटना में आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं अरुण पिता छोटेलाल वर्मा 22 वर्ष निवासी गिन्दौरहाट – वाहन चालक मनोज पिता रामभरोसा वर्मा आयु 22 वर्ष निवासी गिन्दौरहाट, थाना सुठालिया – डीजे संचालक पर कानूनी कार्यवाही की गई आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/2025 के तहत धारा 223(ए) बीएनएस और 7/15 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

पुलिस ने पीकप क्रमांक एमपी09 जीई 2963 पीछे की तरफ लगे 08 बड़े स्पीकर बॉक्स 02 जनरेटर- 04 म्यूजिक मशीने 01 पेनड्राइव (तारों सहित) गोल रंग की लाइट्स जप्त की हैं
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुठालिया उप निरीक्षक प्रवीण जाट उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, सउनि,दुर्गाप्रसाद शर्मा प्रधान आरक्षक,भगवानसिंह मीना,विनोद चौधरी, आरक्षक कृष्णकांत और रामस्वरुप की भूमिका रही।
अभियान जारी रहेगा
वर्तमान में बच्चों की परीक्षा के चलते तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि छात्रों की पढ़ाई में बाधा न उत्पन्न हो।






