गुमलाझारखंड

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

रंजन साहू रिपोर्टर कामडारा gरंजन साहू रिपोर्टर कामडारा

रंजन साहू रिपोर्टर कामडारा,गुमला

कामडारा— भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद आज बुधवार को जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ,जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कामडारा आए। कामडारा भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़ाइक तारकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष शिव प्रशाद साहू का स्वागत किया गया।मंडल अध्यक्ष बड़ाइक तारकेश्वर सिंह ने जिला अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शिव प्रशाद साहू ने सम्बोधित करते हुवे कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उससे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अच्छे तरह से निभाने का प्रयास करूँगा।आने वाला समय में लोकसभा का चुनाव है।इस चुनाव में लोहरदगा और खूंटी दोनों लोकसभा पुनः जीत दर्ज करना है।लोकसभा चुनाव के निमित गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत एक एक कार्यकर्ता गाँव में जाकर प्रवास करें और केंद्र सरकार की योजनाओं व उनसे लाभ की जानकारी दें। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

 

*मिशन 2024 में फिर भाजपा का लें संकल्प* 

 

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने कहा कि हम सभी को मिशन 2024 में अभी से जुटकर पार्टी का पुन: परचम लहराने की दिशा में काम करना होगा।

 

*भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

 

भाजपा कार्यालय में बुधवार को युवा मोर्चों,पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक की गई। बैठक में युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित पार्टी है। इसकी स्थापना देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने एवं भारत मां को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के पवित्र उद्देश्य के साथ हुई है। हम सभी कार्यकर्ता इन उद्देश्यों के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विकास यात्रा तथा पार्टी के प्रणेताओं के त्याग तपस्या और बलिदान के विषय मे विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में बड़ाइक तारकेश्वर सिंह, मुकेश नाग,अरूण नाथ,संजय साहु फुलचंद साहु,राजु साहु,पिंटु सिंह बिनोद भगत,अमर पांडे,राजकुमार सिंह, सदानंद साहु, नरेश सिंह,आदि शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!