
कुशीनगर , हाटा, बिरला शुगर मिल में गन्ने की कमी के कारण 4 मार्च से पेराई सत्र बंद होने जा रहा है। मिल के जनरल मैनेजर करन सिंह ने यह जानकारी दी है।मिल प्रशासन ने गन्ना किसानों को बिना पर्ची गन्ना बेचने की सुविधा दी। फिर भी मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं मिल पा रहा है।इस वजह से मिल को धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। नो-केन की स्थिति में मिल रुक-रुक कर चल रही है।
करन सिंह ने किसानों से अपील की है कि जिनके पास गन्ना बचा है, वे 4 मार्च तक अपने खरीद केंद्र या मिल गेट पर गन्ना पहुंचा दें।
उन्होंने किसानों से बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए बीज सुरक्षित रखने और अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ने की बुवाई करने का आग्रह किया है।मिल का पेराई सत्र 2024-25 की शुरुआत 17 दिसंबर को धूमधाम से हुई थी। इस मौके पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया था।कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद विजय दुबे, हाटा विधायक मोहन वर्मा समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।
सांसद विजय दुबे ने कहा था कि इस बार मौसम किसानों के अनुकूल रहा और गन्ने की पैदावार बेहतर हुई।
उन्होंने उम्मीद जताई थी कि मिल सभी किसानों का गन्ना पेर लेगी। लेकिन मिल चलने के तीन महीने के अंदर ही क्षेत्र का सारा गन्ना समाप्त हो गया। बिरला शुगर फैक्ट्री जो अब नो केन में चल रही है। जो 4 तारीख को पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।